Thursday, October 22nd, 2026

नागा साधुओं ने कहा धर्म रक्षा के लिए माघी पुन्नी मेला राजिम पहुॅचे है

राजिम
कोविड 19 के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रशासन ने इस बार साधु-संतों को विशेष रूप से आमंत्रित नहीं किया गया है। लेकिन आने वाले सभी संतों का स्वागत किया जा रहा है। इसी सिलसिले में राजिम पहुंचे नागा-साधुओं ने बताया कि हम लोग अपने खर्चे से राजिम माघी पुन्नी मेला पहुँचे हैं चूॅकि यहां धर्मध्वजा स्थापित किया जा चुका है इसलिए उसे खड़ा करना जरूरी होता है। हमने दत्त भक्तों के श्रद्धा केन्द्र दत्तात्रेय मंदिर पहुॅचकर पेशवाई निकाली है। साधुओं के द्वारा तलवार बाजी करतब दिखाते हुए जुलूस पूरे नगर में भ्रमण किया। अखाड़ा प्रदर्शन को देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित हुए थे। संतो ने कहा कि हमें कोई बुलाए या न बुलाए धर्म रक्षा के लिए हम नियत समय में राजिम पहुॅच गए। प्रतिदिन उनकी आरती उतारी जा रही है तथा श्रद्धा समर्पित किया जा रहा हैं।

माघी पुन्नी मेला में विभिन्न आखाड़ों के नागा-साधु, संत आए हुए है। उनसे मुलाकात के लिए ओएसडी गिरीश बिस्सा ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ शर्मा, राजा चावला, नगर के वरिष्ठ पत्रकार रमेश चौधरी, विनोद जैन, लीलाराम साहू, आलोक पहाडिया के साथ लोमस ऋषि आश्रम पहुँचे तथा संतो से भेंट किया। इस अवसर पर बिस्सा ने सभी नागा साधुओं से प्रदेश के सुख समृद्धि एवं सफल आयोजन के लिए उनसे आशीर्वाद लिया।

 

#नागा साधु#धर्म रक्षा

Source : Agency

पाठको की राय